दक्षिण खीरी वन प्रभाग में बाघ का हमला, मवेशी चरा रहे किसान गंभीर रूप से घायल
लखीमपुर खीरी Jul 13, 2026 at 07:45 PM , 49महेशपुर रेंज के आंवला बीट की घटना, देर से पहुंची वन टीम, ग्रामीणों में आक्रोश
*लखीमपुर खीरी।* दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज में आज फिर बाघ ने हमला कर दिया। मवेशी चराने गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक किसान आंवला बीट के जंगल क्षेत्र में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर करीब 1 घंटे देर से पहुंची। टीम के देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ द्वारा इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे दहशत का माहौल है।
घायल किसान को पहले ALS एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे वहां से ओयल स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की पुष्टि के लिए डीएफओ साउथ खीरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और ग्रामीणों को बाघ से बचाव के उपाय बताए जाएं। बार-बार हो रही घटनाओं से किसान और ग्रामीण जंगल के पास जाने से डर रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments