*एकल अभियान के पांच दिवसीय वर्ग का हुआ भव्य समापन*
लखीमपुर खीरी Jul 12, 2026 at 06:40 PM , 53*भाजपा नेता रवि गुप्ता ने समापन सत्र में पहुंचकर एकल बहनों को संबोधित किया*
पलिया के श्री तेज महिंद्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एकल अभियान द्वारा चल रहे पांच दिवसीय वर्ग का आज समापन सत्र संपन्न हुआ! समापन सत्र में पहुंचकर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने समापन सत्र के शुभ अवसर पर एकल बहनों को संबोधित किया! साथ में दोपहर का भोजन एकल बहनों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ किया ! प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय चुनी गई बहनों को कलम किताब एवं भारत माता का चित्र प्रदान कर भाजपा नेता ने सम्मानित किया! रवि गुप्ता ने भारत माता की जय जयकार करते हुए देश सेवा में समर्पण की भावना से बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ! इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री शिवपाल सिंह जी, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुनील सिंह जी,कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री राम सागर जायसवाल जी, कार्यक्रम को बड़ी भव्यता से संपन्न कराने में जिनका सहयोग रहा बहन श्रीमती मोहनी सिंह जी, थारू क्षेत्र के वरिष्ठ संत श्री रामासरे दास जी, वरिष्ठ व्यवसायी श्री मुकेश गुप्ता जी एवं राम प्रकाश भास्कर जी सहित तमाम विद्यालय स्टाफ एवं एकल परिवार के सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे! जय श्री राम के नारों के साथ सत्र का भव्य समापन हुआ!






_page-0001.jpg)
























Comments