धौरहरा में फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
लखीमपुर खीरी Jul 12, 2026 at 09:48 PM , 46धौरहरा (खीरी)। लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय फर्नीचर कारीगर आरिफ ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सर्वोदयनगर बाजार वार्ड निवासी आरिफ पुत्र छेद्दू पेशे से फर्नीचर कारीगर था। शनिवार रात करीब 9 बजे उसने अपने मकान की छत से नगर पंचायत परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में आरिफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, फांसी लगने से उसकी गर्दन के पीछे की हड्डी टूट गई थी।
पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरिफ लंबे समय से विभिन्न प्रकार के नशे का आदी था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।






_page-0001.jpg)
























Comments