दहेज प्रताड़ना एवं घरेलू हिंसा के आरोपी शिक्षक को थाने से चेतावनी देकर छोड़ा, पीड़िता की थी एफ आई आर दर्ज करने की मांग
लखीमपुर खीरी Jul 12, 2026 at 06:35 PM , 56पलियाकला-खीरी ।दहेज प्रताड़ना और महिला उत्पीड़न के आरोपों में पलिया खंड शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत एक शिक्षक के खिलाफ उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाने बुलाया। आरोप है कि शिक्षक संघ के अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद आरोपी शिक्षक से लिखित माफीनामा लेकर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ ससुराल में प्रताड़ना का शिकार हो रही है। महिला ने पति पर दहेज की मांग, मारपीट और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, इसके बावजूद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया।
महिला ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उसे अपने साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका है।
वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि शिक्षक राजनीति से जुड़े कुछ नेताओं ने चुनावी समीकरणों और वोटों के मद्देनजर आरोपी शिक्षक का पक्ष लेते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया, जिससे पीड़िता की आवाज कमजोर हुई है।
हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता हो गया है यदि कोई विवाद होता हैतो मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments