पलिया-गौरीफंटा रूट पर निजी बस संचालकों पर मनमानी का आरोप, रोडवेज से 22% अधिक किराया वसूली से यात्री परेशान
लखीमपुर खीरी Jul 12, 2026 at 06:30 PM , 47गौरीफंटा/लखीमपुर खीरी। पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर संचालित निजी बसों द्वारा यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पलिया-लखीमपुर प्राइवेट बस यूनियन की बसों में पलिया से गौरीफंटा तक 60 रुपये किराया लिया जा रहा है, जबकि इसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में गौरीफंटा से पलिया तक मात्र 46 रुपये किराया निर्धारित है।
यात्रियों का कहना है कि निजी बस संचालक रोडवेज की तुलना में करीब 22 प्रतिशत अधिक किराया वसूल रहे हैं, जिससे भारतीय और नेपाली यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सीमा क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोनों देशों के नागरिक आवागमन करते हैं।
वहीं, दुधवा नेशनल पार्क का बैरियर शाम 6 बजे बंद होने के बाद गौरीफंटा से चंदनचौकी होते हुए पलिया जाने वाली तीन निजी बसों में 70 रुपये प्रति यात्री तक किराया लिया जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि वैकल्पिक परिवहन की कमी का लाभ उठाकर मनमानी वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर निजी बसों के किराये का सत्यापन कराने तथा ओवरचार्जिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यात्रियों का आर्थिक शोषण रोका जा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments