उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोहना में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम
लखीमपुर खीरी Jul 12, 2026 at 05:58 PM , 35नकहा-खीरी! उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोहना में एक सुंदर और प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 28 पौधे लगाए गए, जिसमें 21 पेंड़ अशोक, 3 सहजन (मोरिंगा) के पेड़, 3 छतावर के पौधे तथा 1 तेज पत्ता का पौधा शामिल था। वृक्षा रोपण कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी विश्वनाथ मौर्य के साथ अजय कुमार एवं ह्रदयेश कुमार के साथ बच्चों एवं विद्यालय की रसोइयों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे खास बात यह रही कि विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ पौधों को लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चे पौधों को लगाते समय बेहद प्रसन्न दिखे और उन्होंने वादा किया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे! वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं वे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अशोक, सहजन, शतावर और लीची जैसे उपयोगी पौधों का चयन इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाता है। यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर पर्यावरण जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। बच्चों को बचपन से ही प्रकृति संरक्षण की शिक्षा मिलने से वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। विद्यालय परिवार इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का संकल्प लेता है। वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ के इस मंत्र के साथ सम्पन्न यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा!






_page-0001.jpg)
























Comments