आरटीई एडमिशन के नाम पर 30 हजार की रिश्वत का आरोप,पीड़ित ने दी जान देने की धमकी

लखीमपुर खीरी , 30

निघासन बीईओ पर गंभीर आरोप, ट्विटर पर मचा हड़कंप


लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित पिता ने निघासन के खंड शिक्षा अधिकारी पर राइट टू एजुकेशन के तहत अपनी 5 वर्षीय बेटी के एडमिशन के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का कथित आरोप लगाया है। मांग पूरी न होने और बेटी का भविष्य खराब होने से आहत पिता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर सुसाइड करने की चेतावनी दी है।

ट्विटर पर शिकायत, मुख्यमंत्री और अधिकारियों को किया टैग

उदय वीर अर्कवंशी नामक एक ट्वीट कर्ता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @ArkvansiVe89341 से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और खीरी के बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीएम को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की है।पीड़ित ने पोस्ट में लिखा दर्द और चेतावनी,ट्वीट कर्ता उदय वीर अर्कवंशी ने सोशल मीडिया पर लिखा"महोदय बीईओ निघासन ने मेरी 5 वर्ष की बेटी के राइट टू एजुकेशन एडमिशन के लिए 30000 मांगे जो कि मैं देने में असमर्थ हूँ जिससे मेरी बेटी का भविष्य खराब हो रहा, मैं उच्चअधिकारियों से भी मिला फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। अब मैं सुसाइड करने पर मजबूर हूँ जिसके जिम्मेदार बीईओ निघासन है।अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,पीड़ित का आरोप है कि इस भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर वह जिले के कई उच्च अधिकारियों से भी मिल चुका है। इसके बावजूद अब तक मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। गरीब और लाचार पिता ने साफ तौर पर कहा है कि यदि वह कोई आत्मघाती कदम उठाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी निघासन के बीईओ की होगी।मामले की गंभीरता और प्रशासनिक हलचल,एक मासूम बच्ची की शिक्षा के अधिकार को रोकने और पीड़ित द्वारा सुसाइड की धमकी दिए जाने के बाद इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन पर अब इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भारी दबाव है।

Related Articles

Comments

Back to Top