किसानों के लिए वरदान साबित हो रही लालपुर सहकारी समिति, समय पर मिल रही यूरिया तो खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी Jul 12, 2026 at 05:55 PM , 30लखीमपुर खीरी।खरीफ की फसल के सीजन में किसानों की सबसे बड़ी चिंता यानी खाद की उपलब्धता अब पूरी तरह दूर हो गई है।जिले की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लालपुर के अध्यक्ष विमलेश पटेल के विशेष प्रयासों से यह समिति आज किसानों के लिए एक बड़ी राहत और वरदान बनकर सामने आई है। यहाँ किसानों को समय पर और बिना किसी भागदौड़ के सरकारी रेट पर यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
समिति परिसर में उमड़ी किसानों की भीड़, सुचारू रूप से हुआ वितरण
अध्यक्ष विमलेश पटेल, सचिव संदीप कुमार और समस्त संचालक मंडल की सीधी देखरेख में समिति परिसर में सुबह से ही धान और गन्ना उत्पादक किसानों की भारी भीड़ देखी गई। समिति कर्मचारियों द्वारा टोकन सिस्टम लागू कर बेहद व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण किया गया, जिससे परिसर में कहीं भी कोई अव्यवस्था या अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी। किसान पीले रंग की यूरिया की बोरियों को ट्रैक्टर, बाइक और ऑटो पर लादकर ले जाते दिखे और समय पर खाद मिलने की खुशी सभी के चेहरों पर साफ नजर आ रही थी।
किसानों ने कहा अध्यक्ष के प्रयासों से मिली बड़ी राहत
समिति से खाद लेने आए स्थानीय किसानों ने बताया, "अध्यक्ष विमलेश पटेल जी के प्रयासों के कारण आज हमें सही समय पर और उचित सरकारी मूल्य पर खाद मिल रही है। पहले हमें निजी दुकानों से महंगी और देरी से खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ता था। अब समय पर यूरिया मिलने से खेती-किसानी में कोई रुकावट नहीं आ रही है।"इसके साथ ही समिति की दीवारों पर "एक बोतल एक बोरी यूरिया" जैसे जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए हैं, जो नैनो यूरिया के सही इस्तेमाल के लिए किसानों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं।
मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध-अध्यक्ष विमलेश पटेल
मामले पर जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष विमलेश पटेल ने कहा कि क्षेत्र में गेहूं, धान और गन्ना की फसलों की मांग को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में यूरिया का स्टॉक पहले से मंगवा लिया गया है। उन्होंने आगे कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के किसी भी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े और न ही कहीं भटकना पड़े। समिति द्वारा रोजाना खाद का वितरण किया जा रहा है और हमारे पास स्टॉक की कोई कमी नहीं है।"सही समय और पारदर्शी तरीके से खाद मिलने के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह है। किसानों का स्पष्ट कहना है कि अध्यक्ष विमलेश पटेल के कुशल नेतृत्व में लालपुर सहकारी समिति सच में किसानों की सच्ची हमदर्द और मददगार बनकर काम कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments