'नया रोस्टर या नई परेशानी?' 10 किमी का काम अब 30 किमी दूर, भीरा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

लखीमपुर खीरी , 46

भीरा, लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र में नवागत थाना प्रभारी द्वारा लागू किए गए नए हल्का रोस्टर को लेकर ग्रामीणों में असंतोष गहराता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन ग्राम सभाओं के लोगों का काम पहले नजदीकी पुलिस चौकी पर महज 10 किलोमीटर या उससे भी कम दूरी तय करके हो जाता था, अब उन्हें उसी काम के लिए करीब 30 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ेगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक साधारण प्रार्थना पत्र देने, शिकायत दर्ज कराने या पुलिस से मिलने के लिए अब लंबी दूरी तय करनी होगी, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ेंगे। बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और गरीब परिवार इस बदलाव से सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि यदि नजदीकी चौकी की सुविधा होते हुए भी दूर के हल्के में भेजा जाएगा, तो आम नागरिकों की पुलिस तक पहुंच पहले की तुलना में कठिन हो सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नए हल्का रोस्टर की दोबारा समीक्षा की जाए

Related Articles

Comments

Back to Top