अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,एक गंभीर घायल
लखीमपुर खीरी Jul 11, 2026 at 06:08 PM , 39गोला गोकर्णनाथ, खीरी।
गोला कोतवाली क्षेत्र के चह्मलपुर के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार राजापुर निवासी प्रदीप पुत्र जयपाल रविदास और अभिषेक पुत्र रामस्वरूप पासी साइकिल से काम पर जा रहे थे। चह्मलपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अभिषेक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments