रेहरिया चौकी के कांस्टेबल पर 20 हजार मांगने और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने सीएम से लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी Jul 09, 2026 at 06:20 PM , 275 हजार नगद लेने का आरोप, बकाया न देने पर जेल भेजने की धमकी का दावा
*मोहम्मदी खीरी।* थाना मोहम्मदी की पुलिस चौकी रेहरिया पर तैनात एक कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने और धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की है।
नौगवां मजरा पोखनापुर पोस्ट रेहरिया, तहसील मोहम्मदी निवासी सुनील कुमार पुत्र मैंकू लाल ने आरोप लगाया है कि थाना मोहम्मदी की पुलिस चौकी रेहरिया पर तैनात कांस्टेबल अभिषेक कुमार ने उनसे समझौते के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित का कहना है कि उसने 5 हजार रुपये नगद दे भी दिए। इसके बाद भी बकाया 15 हजार रुपये न देने पर कांस्टेबल द्वारा आए दिन धमकाया जा रहा है। आरोप है कि धमकी दी जा रही है कि "पैसे नहीं दिए तो कई धाराओं में जेल भेज देंगे।"
पीड़ित सुनील कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि तैनात सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments