"शिक्षा व पूंजी हैं जिसे न बांटा जा सकता है, न काटा जा सकता है - रोमी साहनी
लखीमपुर खीरी Jul 07, 2026 at 06:43 PM , 58(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला)
पलिया कलां/लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक रोमी साहनी ने परास्नातक संकाय शिक्षण कक्ष तथा स्मार्ट क्लास रूम का फीता काट कर उद्घाटन किया, इस दौरान उनके साथ मेहर चंद अरोड़ा,रिटू शर्मा,अभिनव मिश्र, निरंकार बरनवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रहीं।
श्री गुरू गोविन्द सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया में मंगलवार को श्री रामचरित मानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का पाठ कर परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) की कक्षाओं का शुभारंभ विधि विधान से मां सरस्वती पूजन, हवन कर किया गया।
उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने कहा की "शिक्षा व पूंजी हैं जिसे न बाटां जा सकता है न काटा जा सकता है" राजा केवल राज्य में ही पूजित होता है, लेकिन विद्वान व्यक्ति की पूजा हर जगह होती है, आज व्यक्ति केवल शिक्षा अर्जन व्यवसाय और नौकरी के लिए कर रहा है, लेकिन अब युवाओं को अपनी सोच बदलनी होगी, हमें नौकरी के लिए नहीं ज्ञान अर्जन के लिए शिक्षित होना चाहिए, ताकि हम ज्ञान अर्जन कर लोगों को शिक्षित करें और नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देनेवाले बने, हमारे क्षेत्र से उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता था योगी जी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार के प्रयास से पलिया के कॉलेज को उच्चीकृत करा समाजशास्त्र से परास्नातक की मान्यता मिल गई है, एडमिशन शुरू है, शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर शिक्षकों की कमी को भी पूरा करने का प्रयास करूंगा,और मेरा प्रयास है कि दो-तीन विषयों से यहां के विद्यालय को मान्यता दिलाना हमारा प्रयास होगा, ताकि इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए भाग दौड़ ना करनी पड़े।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनुषधारी द्विवेदी, शिवम अग्निहोत्री, उमाशंकर मिश्रा,अशोक शुक्ला,सक्षम शुक्ला, निरंकार प्रसाद बरनवाल, रामचंद्र शुक्ल, विश्वकांत त्रिपाठी, आचार्य प्रशांत पांडे, अनुज मिश्रा, वरिष्ठ सहायक विश्राम राना,आकृश विश्र्वकर्मा,अजय कुमार,अशोक विश्र्वकर्मा,सहित सुंदर कांड पाठ समाज सेवा मंडल के सेवादार,कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राऐं, सनातन धर्मवलंबी, शिक्षाविद, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, कार्यक्रम का सचालन
प्रोफेसर डॉक्टर वसीम ने किया तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ला ने विधायक जी को अंग वस्त्र भेंट कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समापन अवसर पर विधायक रोमी साहनी ने एक वृक्ष मां के नाम रोपित कर वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग ले महाविद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष का रोपण किया। विद्यालय परिवार द्वारा जलपान का उचित प्रबंध किया गया तथा सुंदरकांड पाठ समापन पर प्रसाद वितरण हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments