थरबरनगंज वासी पानी की बूंद बूंद को पिछले 96 घंटों तरसे - नहीं उपलब्ध हुआ पीने का पानी
लखीमपुर खीरी Jul 07, 2026 at 07:35 PM , 65(रईस अहमद उस्मानी)
बुलडोजर से खुदाई में पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन पूरी तरह से ध्वस्त
नहीं है कोई कोई अल्पसंख्यक मुहल्ले का पुरसां-हाल
ठेकेदार ने नहीं बहाल कराईं - पुनः पेयजल आपूर्ति व्यवस्था।
मुहल्ले वासियों ने अपने दम पर ₹ 2600-00 रूपये दो हज़ार छः सौ का अपने स्तर से निजी पाइप लाइन भी बिछवाई फिर भी लोगों के घरों को बूंद पानी नहीं नसीब हुआ।
लखीमपुर-खीरी 07 जुलाई। पिछले 96 घंटे बीत जाने के बाद भी, नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने बहाल नहीं कराई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था। ज्ञातव्य हो कि, दिनांक 03 जुलाई को मोहल्ला थरबरनगंज में बुलडोजर से नाला खुदाई कार्य में टूटी पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन को अभी तक नहीं जोड़ा गया है। आर्य समाज मंदिर के पीछे बसा मोहल्ला थरबरनगंज पानी की बूंद बूंद को तरस गया है। लोग पानी से वंचित हैं। परन्तु ईओ नगर पालिका परिषद लखीमपुर तथा समरा सईद जे.ई. के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।
न मौक़ा मोआयना ही मुनासिब समझा है।
पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन टूटने पर ठेकेदार ने बनवाने का वादा किया था।
वादा वफा नहीं हुआ।
तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है।
मगर ये आंकड़े कहते हैं कि दावा किताबी है।







_page-0001.jpg)
























Comments