*भानपुरी खजुरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, स्कूल और पंचायत भवन परिसर हरे-भरे होंगे*

लखीमपुर खीरी , 58

(हरीशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम भानपुरी खजुरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन विभाग की पहल पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन परिसर में पौधे लगाए गए। 
कार्यक्रम में वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया। नरेगा मेट पूनम, वन दरोगा राजेश, वन दरोगा सदन लाल, वन रक्षक शमशेर सिंह, वनकर्मी राम कुमार, वनकर्मी अमर ग्राम प्रधान प्रभुनाथ, अनिल मदेशिया, सिन्टू
पूनम मौर्या  बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।
वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों और ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्कूल परिसर और पंचायत भवन के आसपास छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई।
ग्राम प्रधान प्रभुनाथ ने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है, उन्हें बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर घर एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे।
समाजसेविका पूनम मौर्या ने कहा कि वृक्षारोपण से गांव का पर्यावरण सुंदर होगा और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण बचाने में आगे आने की अपील की।
वन दरोगा राजेश ने बताया कि सरकार के लक्ष्य के तहत हर गांव में वृक्षारोपण किया जा रहा है। भानपुरी खजुरिया में लगाए गए पौधों की 3 साल तक देखभाल की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top