जोधापुरवा में संदिग्ध बाइक देख ग्रामीणों में हड़कंप, पुलिस ने लिया कब्जे में
लखीमपुर खीरी Jul 07, 2026 at 06:30 PM , 43निघासन खीरी। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के जोधापुरवा गांव में सोमवार देर रात एक बाइक खड़ी देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी बाइक को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद बाइक चालक और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी रामखेलावन ने बताया कि उनकी दुकान के पास सोमवार रात करीब 12 बजे बाइक यूपी-31-सीएन-8863 लावारिस हालत में खड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस बाइक से कुछ लोग पिछले सात-आठ दिन से लगातार रात में गांव में आते थे और तड़के वापस चले जाते थे। सोमवार रात बाइक को लावारिस हालत में देखकर ग्रामीणों को चोरी या किसी आपराधिक गतिविधि की आशंका हुई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बाइक चालक और उसके साथी भाग गए।सूचना पर एसआई ब्रह्मानंद यादव, हेड कांस्टेबल राजेंद्र गंगवार, कांस्टेबल प्रकाश द्विवेदी व कफारा चौकी की पीआरवी-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर पढ़ुआ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि यह बाइक सिंगाही क्षेत्र की है। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है, बाइक कौन और क्यों लेकर गया, इसकी जांच की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments