राजकीय जूनियर हाईस्कूल मे किया गया पौधरोपण, वन महोत्सव सप्ताह के आखिरी दिन दर्जनो रोपे गये पौधे,

लखीमपुर खीरी , 41

गोला गोकर्णनाथ खीरी,महेशपुर मोहम्मदी वन रेज के अंतर्गत आने वाली वन चौकी आंवला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद गांव स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के प्रांगण मे वन महोत्सव सप्ताह के अन्तिम दिन बच्चो मे ऐक पेड अपनी मां के नाम अभियान के तहत दर्जनो पेडो का रोपड कर आयोजन को सफल बनाया,
इस दौरान महेशपुर रेज के वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही के आदेशानुसार विलहरी वन चौकी इंचार्ज विजय सिंह, आंवला वन चौकी इंचार्ज माया प्रकाश वर्मा व प्रज्ञान त्रिवेदी वाचर संजय सिंह की व कालेज के बच्चो ने नीम, आम, जामुन, गुलर,पीपल वरगद, अर्जुन के पेडो के सहित दो दर्जन से अधिक वृक्षो की रोपाई कर हरियाली बनाये रखने व उनका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया इस दौरान तमाम शिक्षक व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे,

Related Articles

Comments

Back to Top