*डीएम के निर्देशों के बावजूद राजस्व मामलों में लापरवाही के आरोप, लेखपाल पर कथित अवैध वसूली की मांग का आरोप
लखीमपुर खीरी Jul 06, 2026 at 06:45 PM , 59* जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया से राजस्व प्रकरण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि जिला अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में राजस्व संबंधी लंबित वादों, जिनमें धारा 116 के मामले भी शामिल हैं, का तत्काल संज्ञान लेकर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वादी वंश गोपाल का आरोप है कि न्यायालय में प्रस्तुत की जाने वाली कुर्रा रिपोर्ट के नाम पर पलिया लेखपाल ने ₹5,000 की कथित मांग की। वादी का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उसे अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखने पड़े। इसके बाद वह अपने अधिवक्ता के साथ लेखपाल से मिलने पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान कथित रूप से ₹3,000 तक लेने की बात हुई, लेकिन जब वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का आभास हुआ तो लेखपाल ने रुपये लेने से इनकार कर दिया। वादी का यह भी आरोप है कि अब तक न्यायालय में कुर्रा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments