शारदा नगर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी , 44

लखीमपुर खीरी। थाना शारदा नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
सूत्रों के अनुसार, बड़े गांव क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और गश्त के दावों के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जाटपुरवा गांव में वर्मा परिवार के घर से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की नकदी एवं सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। वहीं भरतपुर क्षेत्र में मछली पालन का कार्य करने वाले हिदायत नगर निवासी वसीम की भैंस भी चोरी हो गई, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है।ग्रामीणों का कहना है कि थाना शारदा नगर पुलिस छोटे और गरीब लोगों पर मुकदमे दर्ज करने में तत्पर दिखाई देती है, लेकिन चोरी जैसी गंभीर घटनाओं के खुलासे में अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण क्षेत्रीय जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे तथा क्षेत्र में प्रभावी गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top