भीषण गर्मी का कहर: धौरहरा के स्कूल में दो बच्चे बेहोश होने से मची अफरा तफरी
लखीमपुर खीरी Jul 06, 2026 at 06:37 PM , 41लखीमपुर-खीरी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब स्कूली बच्चों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को धौरहरा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय केशवापुर कला में पढ़ाई के दौरान दो छात्र अचानक बेहोश हो गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तत्काल दोनों बच्चों की देखभाल कर परिजनों को सूचना दी।
सुबह से जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बेहोश होने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं में अब तक कुल पांच बच्चे बेहोश हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है।
लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूलों में पर्याप्त पेयजल, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मौसम की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की मांग की है। प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले पर नजर रखी जा रही है। वहीं, चिकित्सकों ने भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने, धूप से बचाने और तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments