जन सूचनाओं को टरकाने में माहिर है बेसिक शिक्षा विभाग
लखीमपुर खीरी Jul 06, 2026 at 05:19 PM , 58लखीमपुर खीरी। जन सूचना के नाम पर जनता को टरकाने में बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू से लगाकर अफ़सर तक माहिर हैं। एक पत्रकार में जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत 3 महीने पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक फूलबेहड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलरिया व खानपुर के मेंटेनेंस,एमडीएम आदि से संबंधित जन सूचना मांगी थी।
बीएसए खीरी ने जन सूचना उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ को निर्देश दिए परंतु खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ कार्यालय के एक बाबू ने शासनादेश के धज्जियां उड़ाते हुए वांछित जन सूचनाओं को उपलब्ध नहीं कराया। यह बाबू खुलेआम जन सूचना न देकर शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहा है। आवेदक पत्रकार ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ को पत्र भेजकर जन सूचना दिलाने का अनुरोध किया है।
ब्लॉक फूलबेहड़ के शिक्षा विभाग में कितना भ्रष्टाचार है कि बीआरसी फूलबेहड़ पर जन सूचना के नाम पर आवेदक को आध अधूरी सूचना देकर घुमाया जाता है तथा सूचना से संबंधित लोगों से धन उगाही करके अपनी जेबें गर्म की जाती हैं। बताते हैं कि खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह ने इस बाबू को खुली छूट दे रखी है यह बाबू फर्जी स्कूल चलवाने में भी जमकर पैसा वसूलता है तथा यह बाबू इतना मीठा है कि शायद गुड भी इसके सामने फीका पड़ जाए।
चर्चा तो यहां तक है कि खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह को भी यह बाबू गुमराह कर जन सूचना दे देता है। जिससे कि भ्रष्टाचार करने वाले शिक्षक रुपेश तिवारी तथा खानपुर के प्रधान अध्यापक यादव जी जैसे लोगों के हौसले बुलंद हैं।
इनके ऊपर विभाग कार्यवाही करने से शायद इसलिए डरता है कि यह दोनों शिक्षक संघ के नेता बताए जाते हैं। जन सूचना के नाम पर अफसर जनता को जिला मुख्यालय से राज्य मुख्यालय तक इतना दौड़ा कर थका देते हैं ताकि वह भविष्य में जन सूचना मांगने कि हिम्मत ही जुटा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments