*पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

लखीमपुर खीरी , 48

लखीमपुर खीरी।  तिकुनिया क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है*

 *इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में कोतवाली तिकुनिया पुलिस ने दाराबोझी जाने वाले मार्ग पर रपटा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान कुलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम रननगर थाना तिकुनिया को गिरफ्तार किया*

*पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन पाउडर) बरामद की इस संबंध में कोतवाली तिकुनिया में मु.अ.सं. 0108/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार राना कांस्टेबल विवेक कुमार एवं कांस्टेबल भीमप्रकाश की टीम ने अंजाम दिया नए थाना प्रभारी अवनीश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद तिकुनिया क्षेत्र में अपराध और मादक पदार्थों की*

 *तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है पुलिस का कहना है कि जनपद में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे*।

Related Articles

Comments

Back to Top