ग्राम मूंडी में 4 से 8 जुलाई तक श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा, कलश यात्रा से हुई शुरुआत

लखीमपुर खीरी , 71

घुरुघुट्टा बुजुर्ग के पास नए शिव मंदिर में 5 दिन तक धार्मिक अनुष्ठान, 8 जुलाई को भंडारा  

*लखीमपुर खीरी।* ग्राम पंचायत घुरुघुट्टा बुजुर्ग के ग्राम मूंडी में बने नए शिव मंदिर में 4 जुलाई 2026 शनिवार से 8 जुलाई 2026 बुधवार तक श्री शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह पहला धार्मिक आयोजन है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 4 जुलाई शनिवार को कलश यात्रा से हुई। 5 जुलाई रविवार को मंडप परिवेश एवं वेदी पूजन एवं आज 6 जुलाई सोमवार को वेदी पूजन व अधिवाश पूजन हुआ। 7 जुलाई मंगलवार को शिवबारात निकाली जाएगी। कार्यक्रम का समापन 8 जुलाई बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन और सायं 4 बजे से विशाल भंडारे के साथ होगा।

आयोजक कृपाशंकर मिश्र व उनके परिजनों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top