भारतीय योग संस्थान लखीमपुर के ब्लॉक कालोनी केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस
लखीमपुर खीरी Jul 05, 2026 at 06:10 PM , 51लखीमपुर-खीरी, 05 जुलाई भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा संचालित ब्लॉक कॉलोनी केंद्र द्वारा अपना 28 वां स्थापना दिवस क्षेत्रीय प्रधान प्रेमपाल वर्मा के प्रबन्धन में मां सरस्वती पूजन दीप प्रज्ज्वलन व संस्थान संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा योगाभ्यास के अंतर्गत सूक्ष्म क्रियाएं आसन प्राणायाम ध्यान व शांतिपाठ कराया गया।
इस अवसर पर संस्थान के जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट, जिला मंत्री योग चिकित्सक शिवराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी, क्षेत्रीय प्रधान गण अरविंद कुमार वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, राम बहादुर मित्रा, राम टहल वर्मा तथा क्षेत्रीय मंत्री गोपाल जी गुप्त, बी ०एल० वर्मा कई केंद्रों के केंद्र प्रमुख गण उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में स्वागत गीत, योग गीत तथा भजन, वंश गोपाल वर्मा ने प्रस्तुत किए जो बहुत ही सराहनीय रहे।
कार्यक्रम को जिला संगठन मंत्री, जिला मंत्री ने तथा जिला प्रधान ने संबोधित किया। जिला प्रधान ने कहा कि जीओ और जीवन दो स्लोगन के अनुरूप हम सभी लोग कार्य करते है। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग करना आवश्यक है। वर्तमान में देश में 4200 से अधिक केंद्रों के माध्यम से निःशुल्क सेवाएं तथा लगभग 10 विदेशों में संस्थान अपनी सेवाएं प्रदान कर अपने को गौरवान्वित महसूस करता है।
आज के इस विशेष अवसर पर संस्थान के सैकड़ों साधक साधिकाओं सहित माय भारत के रत्नेश वर्मा अपने कई वालंटियर साथियों सहित तथा अनुज कुमार व सुशील कुमार केंद्र प्रमुख ने बड़ी तन्मयता के साथ सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।
प्रेमपाल वर्मा क्षेत्रीय प्रधान ने उपस्थिति सभी साधक साधिकाओं अधिकारियों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिवराम वर्मा जिला मंत्री द्वारा करते हुए बताया गया कि इस केंद्र पर 5 जुलाई से मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments