सहकारिता सप्ताह अभियान के तहत किसान जागरूकता एवं किसान सभा कार्यक्रम संपन्न
लखीमपुर खीरी Jul 05, 2026 at 06:05 PM , 53(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। 05 जुलाई रविवार को बी पैक्स लखपेड़ागंज, विकास खंड नकहा में सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में "धरती माता बचाओ अभियान" एवं "नैनो उर्वरक : महत्व एवं उपयोग" विषय पर आधारित किसान सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, लखीमपुर प्रवीण कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अपर जिला सहकारी अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव, क्षेत्र अधिकारी इफको,अरविंद कुमार यादव एवं विवेक चौधरी, महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मनोज कुमार पाण्डेय,समिति के अध्यक्ष संदीप मौर्या तथा समिति के सचिव अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ उपरान्त क्षेत्र अधिकारी इफको विवेक चौधरी द्वारा किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी तथा बेहतर गुणवत्ता आदि साथ ही परंपरागत उर्वरकों के अधिक उपयोग से मृदा , जल एवं वायु पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव साथ ही क्षीण हो रहे मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी दी गई एवं मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाने हेतु कॉन्सर्टिया के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही क्षेत्र अधिकारी इफको श्री अरविन्द कुमार यादव द्वारा किसानों को नैनों उर्वरकों की विशेषता, विभिन्न फसलों में उपयोग विधि, उपयोग हेतु उचित समय, सही मात्रा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में सहकारिता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहकारी समितियां किसान हितों के लिए समर्पित संस्थाएं हैं और विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर लाभान्वित कर रही हैं। साथ ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों से आग्रह किया गया।
अपर जिला सहकारी अधिकारी द्वारा सहकारिता सप्ताह एवं समितियों के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया।
SFA निर्देश कुमार द्वारा किसानों को नैनों उर्वरकों, जल विलेय उर्वरकों एवं अन्य सभी उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।






_page-0001.jpg)
























Comments