गोला मे में जल्द बनेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य मंदिर, भक्तों में भारी उत्साह।
लखीमपुर खीरी Jul 05, 2026 at 06:15 PM , 49गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ के खाटू श्याम भक्तों के लिए एक बेहद हर्षित करने वाली खबर है। नगर में जल्द ही बाबा खाटू श्याम के एक भव्य और अलौकिक मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इस भव्य मंदिर का निर्माण 'जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति' द्वारा कराया जाएगा।
जल्द साझा होगी शुभ सूचना समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। निर्माण कार्य और भूमि पूजन से जुड़ी सभी शुभ व महत्वपूर्ण सूचनाएं जल्द ही विधिवत रूप से सभी श्याम भक्तों के साथ साझा की जाएंगी। सहयोग की अपील और जयकारों की गूंज अजय गुप्ता ने क्षेत्र के समस्त श्याम प्रेमियों और सनातन धर्म प्रेमियों से इस पावन कार्य में सहयोग और साथ बनाए रखने की अपील की है। घोषणा के दौरान 'जय श्री श्याम, जय श्री राधे और जय श्री बालाजी महाराज' के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
भक्तों में खुशी की लहर गोला नगर में बाबा खाटू श्याम के मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद से ही स्थानीय श्याम भक्तों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। भक्तों का कहना है कि मंदिर बनने के बाद उन्हें बाबा के दर्शन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments