*मतदेय स्थलों के पुनर्गठन का आलेख्य प्रकाशित, आपत्तियां आमंत्रित*

लखीमपुर खीरी , 43

लखीमपुर खीरी। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-25 के प्रावधानों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का सम्माजन कर लिया गया है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 137-पलिया, 138-निघासन, 139-गोला गोकरननाथ, 140-श्रीनगर (अ०जा०), 141-धौरहरा, 142-लखीमपुर, 143-कस्ता (अ०जा०) एवं 144-मोहम्मदी के मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची तैयार कर 04 जुलाई 2026 को आलेख्य के रूप में प्रकाशित कर दी गई है।

यह प्रस्तावित सूची संबंधित तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा डीईओ पोर्टल पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर किसी भी कार्य दिवस में संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में अपनी आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top