ARTO का 'मिशन सेफ फ्यूचर' तेज, एक दिन में 10 वाहन सीज, प्राइवेट वैन में ढोए जा रहे थे स्कूली बच्चे

लखीमपुर खीरी , 64

 बेहजम चौकी समेत अन्य थानों में बंद किए गए वाहन, स्कूल प्रबंधन को वैध दस्तावेज कराने की सख्त चेतावनी  

(सुनील शर्मा)

*लखीमपुर खीरी।* सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार 4 जुलाई 2026 को बड़ी कार्रवाई की। ARTO प्रवर्तन शांति भूषण पांडे के नेतृत्व में चली सघन चेकिंग में 10 वाहनों को सीज कर बेहजम चौकी व अन्य थानों में निरुद्ध किया गया।
अभियान के दौरान पकड़े गए 10 वाहनों में 3 प्राइवेट वैन शामिल हैं, जो बिना परमिट-फिटनेस के स्कूल के बच्चों को ढो रही थीं। इसके अलावा एक स्कूल वाहन भी सीज किया गया, जो स्कूल के नाम पंजीकृत तो था लेकिन उसके कागज पूरे नहीं थे। बाकी 6 वाहन भी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
ARTO शांति भूषण पांडे ने कार्रवाई के बाद खुद कई स्कूलों में जाकर प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में बच्चों को प्राइवेट कार, जीप, वैन या बिना वैध दस्तावेज वाले वाहनों से न लाया-ले जाया जाए। स्कूल बस में फिटनेस, परमिट, बीमा, स्पीड गवर्नर और प्रशिक्षित ड्राइवर होना अनिवार्य है।
 श्री पांडे ने चेतावनी दी कि जिन वाहनों की फिटनेस व परमिट वैध नहीं है, स्कूल प्रबंधन उन्हें तत्काल दुरुस्त कराकर सभी प्रपत्र पूरे कराए। अगली बार उल्लंघन मिलने पर वाहन स्वामी और स्कूल प्रबंधन दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
ARTO ने साफ किया कि 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान आगे भी इसी तेजी से चलता रहेगा। स्कूल खुलने-बंद होने के समय टीम स्कूलों के आसपास और हाइवे पर चेकिंग करेगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को सिर्फ वैध और सुरक्षित स्कूल बसों में ही भेजें।

Related Articles

Comments

Back to Top