आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक हवन संपन्न
लखीमपुर खीरी Jul 05, 2026 at 02:23 PM , 56पलियाकला-खीरी। आर्य समाज मंदिर पलिया में साप्ताहिक हवन श्रद्धा एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। हवन में आर्य समाज के अध्यक्ष किसान नेता अशोक आर्य, प्रख्यात कवि पवन मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट विजय बाजपेई, शिक्षाविद धीरज मिश्र, वरिष्ठ सेवादार स्पर्श आर्य सहित अनेक आर्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व कल्याण, समाज में सुख-शांति एवं सद्भाव की कामना की गई।
इस अवसर पर पवन मिश्रा ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा 10 अप्रैल 1875 को स्थापित आर्य समाज का उद्देश्य वेदों के सच्चे ज्ञान का प्रचार करना तथा समाज से अंधविश्वास, छुआछूत, जातिगत भेदभाव और अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। आर्य समाज शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और राष्ट्रसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के सम्पन्न होने पर सभी ने वैदिक सिद्धांतों का अनुसरण कर समाजहित में योगदान देने का आह्वान किया।






_page-0001.jpg)
























Comments