निघासन में जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान: गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की उठाई मांग
लखीमपुर खीरी Jul 03, 2026 at 06:12 PM , 43निघासन-खीरी। शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार को निघासन आगमन हुआ। इस दौरान उनके कार्यक्रम नगर के जेपी पैलेस और गोपाल जी लॉन्स पैलेस व गांव सिंगहा में आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे जेपी पैलेस पहुंचे जगद्गुरु ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अब तक लगभग 300 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और हर जगह लोगों ने गाय को माता का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता गाय को माता मानती है, तो सरकार को भी गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करना चाहिए। उन्होंने लोगों से इस मांग के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, भण्डारी यादव, मुन्ना यादव, मनोज वर्मा, निसार अहमद, नेत्रप्रकाश मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी, लेखराम भाष्कर, विपिन वर्मा, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके बाद जगद्गुरु गोपाल जी लॉन्स पैलेस पहुंचे, जहां चौधरी हिमांशु पटेल ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी हिमांशु पटेल ने जगद्गुरु की चरण पादुका का विधिवत पूजन किया।
गोपाल जी लॉन्स पैलेस में सुबह 11 बजे से ही भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया था। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित किए जाने के समर्थन में संकल्प लिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।






_page-0001.jpg)
























Comments