गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग को लेकर 81 दिवसीय यात्रा पर निकले अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे लखीमपुर

लखीमपुर खीरी , 94

(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला) 

    पलिया कलां लखीमपुर खीरी। बद्रिका ज्योतिष पीठाधीश्र्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने और "गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध" के लिए 3 मई से एक 81-दिवसीय 'गविष्ठि यात्रा' की कड़ी में शुक्रवार को लखीमपुर खीरी की आंशिक गोला विधानसभा के मैलानी नगर पंचायत के रास्ते से पहुंचे स्वामीजी का अनीता नरेश यादव ने यात्रा का स्वागत कर भगवान श्री शंकराचार्य जी की अगवानी कर शुक्रवार को उनका आशीर्वचन प्राप्त किया। 
       3 घंटे विलंब से पहुंचे शंकराचार्य का भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय चारू शुक्ला ने अपने सैकड़ों साथियों के भीरा धर्म कांटे पर भगवान शंकराचार्य का माल्यार्पण व स्वागत कर उनका आशीर्वचन प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ सरदार प्रीतेंद्र सिंह "काकू" अमरजीत सिंह संजीव मिश्रा, विजय शुक्ला, कुलवंत सिंह "काले" पूर्व प्रधान पिपरिया, अश्वनी अवस्थी,राजेश, गया प्रसाद यादव,आदर्श अवस्थी,वरुणेन्द शुक्ल, सहित सैकड़ो धर्म वीरू गौ रक्षक तथा सनातनी समाज सेवक मौजूद रहे।
    गौरक्षार्थ यह धर्म यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों और एक लाख से अधिक गांवों से गुजर रही है इसी कड़ी में पूर्व संयोजित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व विधायक निघासन 72 निरवेन्द्र कुमार मिश्रा"मुन्ना" के पुत्र संजीव कुमार "मुन्ना" के संयोजन में श्री शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द महराज जी के पादुका पूजन कार्यक्रम का आयोजन (पलिया विधानसभा 137) प्रेसीडेंट लान पलिया नगर में सैकड़ो सनातनिक गौरक्षकों की उपस्थिति में किया गया। यात्रा से जुड़े मुख्यउद्देश्य: गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को 'राष्ट्र माता' का सम्मान दिलाना,
 कार्यक्रम के प्रत्येक दिन 5 विधानसभा क्षेत्रों में पादुका पूजन और गोष्ठियां कर गौ माता को "माता का दर्जा दिलाना",गाय तथा गौवंश के संरक्षण तथा संवर्धन के विषय में गोष्ठियां करना, गाय का अस्तित्व बचा रहे इस हेतु गौ रक्षक नहीं गौपालक बनकर गाय के संवर्धन के लिए आगे लाने हेतु यह यात्रा की जा रही है।
       पालिया पहुंचे भगवान शंकराचार्य जी का अभिषेक, पादुका पूजन कार्यक्रम संयोजक सपत्नीक संजीव कुमार मिश्र "मुन्ना"सहित शगुन मिश्रा,शिवाय मिश्रा, ने पादुका पूजन कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया,
    वही पलिया पलिया रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह, राजेश भारतीय, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,सक्षम शुक्ला, निरंकार प्रसाद बरनवाल, कामरेड कमलेश राय,अजय तिवारी, उमाशंकर मिश्र, पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी आदि इक्कीस किलो की माला से माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह दे भगवान शंकराचार्य जी का स्वागत किया, स्वागत की कड़ी में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचलगुट अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने व्यापारियों की तरफ से,सेवानिवृत पुलिस क्षेत्राधिकारी बालक राम कनौजिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पलिया की तरफ से जी.एस वालिया तथा बिट्टी वालिया, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष (मिश्रा गुट) अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने महाराज जी का माल्यार्पण कर दुशाला उढा सम्मान किया।
      इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ0 अजय कुमार अवस्थी,श्रीकुल पीठाधीश्वर गोविंद माधव मिश्र, सोमेश माधव मिश्र, आचार्य प्रशांत पांडे, वेद प्रकाश मिश्रा "व्यास जी",एड० अमित महाजन,शीष द्विवेदी,सोनू शुक्ला,दीपक पांडे, बलराम गुप्ता, आशा शुक्ला, गोपालजी बाजपेयी ,मनोज कुमार गोल्डन,बालक राम कनौजिया,
सहित सैकड़ो सनातनी गौरक्षक, समाजसेवी, तथा गणमान्य व्यापारी, सुंदरकांड पाठ समाज‌ हनुमत सेवा मंडल तथा राम नाम लेखन सेवा समिति के सेवादार विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों लोग मौजूद रहे।   
       कार्यक्रम समापन से पूर्व श्री शंकराचार्य महाराज जी ने गौशाला निर्माण हेतु संयोजक संजीव मिश्रा को गौ संरक्षक,तथा डॉक्टर अजय कुमार अवस्थी को उपसंयोजक मनोनीत कर गौशाला निर्माण के लिए महाराज श्री नामित किया, वही निस्वार्थ भाव से असहाय गोवंश की रक्षा का बीड़ा उठाने वाले गौ रक्षक चिंटूपुरी को महाराज जी ने साल उढा कर सम्मानित कर लखनऊ कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
     पादुका पूजन कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार मिश्रा "मुन्ना" के द्वारा कार्यक्रम में आए सभी लोगों के जलपान तथा भोजन का उचित प्रबंध किया गया, वही नगर को भगवान श्री शंकराचार्य जी के स्वागत में तोरण द्वार कट आउट तथा होर्डिंग लगाकर सजाया गया। 81-दिवसीय यात्रा का समापन प्रदेश की परिक्रमा करते हुए गोरखपुर में ही संपन्न होगी
शंकराचार्य द्वारा इस अभियान के माध्यम से सनातनियों को जागरूक किया जा रहा है पालिया से गौरक्षार्थ यात्रा निघासन विधानसभा को प्रस्थान कर गई।

Related Articles

Comments

Back to Top