गौसिया मस्जिद में दो बच्चों ने कुरान किया मुकम्मल, दो ने किया कुरान पाक शुरू
लखीमपुर खीरी Jul 03, 2026 at 06:30 PM , 41मोहम्मदी संवाददाता
मोहम्मदी खीरी कस्बे की गौसिया मस्जिद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अलीशा।मोहम्मद रजा। ने पवित्र कुरान शरीफ का मुकम्मल (पूरा) पाठ सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अवसर पर मस्जिद में मौजूद लोगों ने बच्चों को दुआओं और शुभकामनाओं से नवाजा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में फरा और निदा ने भी कुरान शरीफ का पाठ (नाज़रा) शुरू किया। उनकी शुरुआत पर मस्जिद के इमाम कारी इमरान एवं अभिभावकों ने उन्हें नियमित रूप से कुरान की तिलावत करने, इस्लामी शिक्षाओं पर अमल करने और अच्छी तालीम हासिल करने की नसीहत दी।
इस मौके पर मस्जिद के इमाम ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही दीन की तालीम देना बेहद जरूरी है। कुरान की शिक्षा इंसान को अच्छे संस्कार, नैतिकता और इंसानियत का संदेश देती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को दुनियावी शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा भी अवश्य दिलाएं।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के लिए विशेष दुआ कराई गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल धार्मिक आस्था, खुशी और भाईचारे से सराबोर रहा। इस कार्यक्रम में मौजूद मस्जिद के सदर डॉक्टर शब्बीर मंसूरी सूफी माजिद मियां सूफी शरीफ मियां एडवोकेट नौशाद खान सभासद कमालुद्दीन मंसूरी आदि उलेमा और दीगर लोग मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments