हाईवे पर दो वाहनों के टकराकर पलट जाने से एक की मौत चार जख्मी

लखीमपुर खीरी , 7

मोहम्मदी संवाददाता
 रेहरिया चौकी के गांव पिपरिया धनी में दो माल वाहक वाहनो की आमने-सामने भिड़ंत होकर अलग-अलग दिशा में पलट जाने से सड़क किनारे  खड़े लोग चपेट में आ गए जिससे अफरा तफरी मच गई ग्रामीणों की मदद से नीचे फंसे चार लोगों को निकाला जा सका जबकि एक व्यक्ति अंदर फसा हुआ था क्रेन आने पर बाहर निकला गया तब तक देर हो चुकी थी एंबुलेंसो से मोहम्मदी सी एच सी पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया डॉक्टर ने जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया
 चारो घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है।
जानकारी अनुसार गुरुवार को गोला रोड के गांव पिपरिया धनी में मोहम्मदी की ओर से जा रही डीसीएम और गोला की ओर से सामान लेकर आ रहे ट्रक के आपस में टकरा जाने से सड़क किनारे खड़े लोग चपेट में आ गए जिससे कोहराम मच गया पब्लिक के सहयोग से डीसीएम चालक सिराज निवासी शाहजहांपुर, मंगल पुत्र अनिल, प्रदीप पुत्र राम रतन, नितेश पुत्र ओंकार निवासी पिपरिया धनी को निकाल कर एंबुलेंस से मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। ट्रक के नीचे दबे जिगना निवासी मोनू उर्फ अंकित 27 वर्षीय को डेढ़ घंटे बाद क्रेन आने पर निकाला जा सका तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसका तिलक चढ़ चुका था बरात जानी तय थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ट्रक चालक मौका पाकर भाग निकला वही डीसीएम चालक के फंसे होने पर लोगों ने उसे बाहर सुरक्षित निकाल लिया है।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी लगाते रहे फोन नहीं मिली क्रेन 
सूचना पर सीओ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम , निरीक्षक उमेश चौरसिया समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्रेन और जेसीबी का संपर्क करते रहे डेढ़ घंटा तक उपलब्ध न करा पाने पर नीचे फंसे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
हाईवे पर दो वाहनों के आपस में टकराकर पलट जाने से लगी जाम 
हाईवे पर दो वाहनों के पलट जाने से 5 किलोमीटर लंबी दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई जिसके यातायात ठप्प हो गया कई एंबुलेंस जाम में फंसी रही भीड़ उग्र हो गई और पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकालने लगी जिसके चलते अधिकारी सकते में आ गए।
बाजार में सामान खरीदते समय हुई घटना की चपेट में आए कई लोग 
घायल प्रदीप और नितेश सड़क किनारे अंडे की दुकान लगाए थे जबकि मंगल परचून की दुकान पर सामान खरीद रहा था तभी हादसे की चपेट में आ गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top