सिंगाही के अखिलेश कुमार बने जीएसटी डिप्टी कमिश्नर, क्षेत्र में खुशी की लहर
लखीमपुर खीरी Jul 02, 2026 at 07:31 PM , 4सिंगाही-खीरी। कस्बा सिंगाही के होनहार युवा अखिलेश कुमार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नति मिलने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इससे पहले वह जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।
अखिलेश कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिंगाही स्थित राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज से प्राप्त की, जहां वह विद्यालय के टॉपर रहे। इसके बाद युवराजदत्त महाविद्यालय (वाईडीसी), लखीमपुर-खीरी से उच्च शिक्षा हासिल करते हुए कॉलेज टॉपर बने। आगे की पढ़ाई में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.एससी. में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शैक्षणिक उत्कृष्टता और निरंतर मेहनत के बल पर अखिलेश कुमार ने प्रशासनिक सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई। अब जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नति मिलने को सिंगाही सहित पूरे लखीमपुर-खीरी के लिए गर्व की उपलब्धि माना जा रहा है।































Comments