*आलोक मिश्रा (भइया) ने उठाई आवाज, नगर पालिका पलिया कलां खीरी द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स दरों पर जांच और रोक लगाने की मांग*
लखीमपुर खीरी Jul 02, 2026 at 06:10 PM , 3पलिया कलां, खीरी | 02 जुलाई 2026
नगर पालिका परिषद पलिया कलां द्वारा हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर अब विरोध शुरू हो गया है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता आलोक मिश्रा (भइया) ने उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग को शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
आलोक मिश्रा का कहना है कि हाउस टैक्स बढ़ाने में नियमों और तय प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। इसलिए जब तक पूरे मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक बढ़ी हुई हाउस टैक्स दरों को लागू करने पर रोक लगाई जानी चाहिए।
उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी मांग की है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि हाउस टैक्स बढ़ाने में किसी नियम, कानून या शासनादेश का उल्लंघन हुआ है, तो बढ़ा हुआ हाउस टैक्स तुरंत वापस लिया जाए और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इस शिकायत की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक स्थानीय निकाय, आयुक्त लखनऊ मंडल, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी तथा उपजिलाधिकारी पलिया कलां सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
नगरवासियों से अपील
आलोक मिश्रा (भइया) ने नगर के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें भी बढ़े हुए हाउस टैक्स पर कोई आपत्ति है, तो वे समय रहते अपनी लिखित आपत्ति नगर पालिका परिषद पलिया कलां में अवश्य दर्ज कराएं। उनका कहना है कि जितनी अधिक आपत्तियां दर्ज होंगी, उतनी ही मजबूती से जनता की आवाज शासन तक पहुंचेगी और हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर दोबारा विचार कराने में मदद मिलेगी।































Comments