ARTO प्रवर्तन का 'मिशन सेफ फ्यूचर', 6 वाहन सीज, प्राइवेट वाहनों से स्कूल बच्चे ले जाने पर कड़ी चेतावनी

लखीमपुर खीरी , 2

बिना फिटनेस/परमिट के चल रही स्कूल वैन और कारें अलग-अलग थानों में निरुद्ध, स्कूल प्रबंधन को मान्यता रद्द की चेतावनी  

*लखीमपुर खीरी।* बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार 2 जुलाई 2026 को बड़ा अभियान चलाया। ARTO प्रवर्तन शांति भूषण पांडे के नेतृत्व में 'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत जिले भर में चेकिंग कर 6 वाहनों को सीज कर अलग-अलग थानों में निरुद्ध किया गया।

*स्कूलों से जुड़ी 4 प्राइवेट वैन/कारें पकड़ीं:* अभियान के दौरान पकड़े गए 6 वाहनों में से 4 प्राइवेट वाहन अलग-अलग स्कूलों से संबद्ध थे। ये वाहन स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहे थे। बिना स्कूल बस परमिट और फिटनेस के बच्चों को ढोने पर ARTO ने सभी 4 वाहनों को मौके से थाने भेज दिया। कार्रवाई के दौरान ड्राइवरों के कागज भी खंगाले गए।
ARTO शांति भूषण पांडे ने सभी स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी कि अब किसी भी स्कूल में बच्चों के ट्रांसपोर्ट के लिए प्राइवेट कार, जीप या मैक्स कैब का इस्तेमाल न किया जाए। नियम के मुताबिक सिर्फ कमर्शियल परमिट, फिटनेस, बीमा, स्पीड गवर्नर और प्रशिक्षित ड्राइवर वाली स्कूल बसें ही बच्चों को ला-ले जा सकती हैं।
 ARTO ने साफ किया कि अगर दोबारा कोई प्राइवेट वाहन स्कूलों में बच्चों को ढोते पकड़ा गया तो वाहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी। बार-बार नियम तोड़ने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी शासन को भेजी जाएगी।
 ARTO प्रवर्तन ने बताया कि बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम रोजाना स्कूलों के आसपास और प्रमुख चौराहों पर चेकिंग करेगी। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को सिर्फ वैध स्कूल बसों में ही भेजें।

Related Articles

Comments

Back to Top