मेजर देशराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, सुभाष गीता के रचयिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2026 at 07:55 PM , 14लखीमपुर खीरी। भारत प्रसिद्ध सुभाष पंथी राष्ट्रीय कवि एवं पीएचडी उपाधि प्राप्त मेजर देशराज सिंह के असामयिक निधन पर उनके निज निवास, सब्जी मंडी में सायंकाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ सुभाषवादी विद्यासागर शर्मा ने कहा कि मेजर देशराज सिंह ने महाग्रंथ “श्रीमद् सुभाष गीता” की रचना कर साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में अपना नाम इतिहास में अमर कर दिया। उनके विचार और रचनाएं सदैव लोगों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
इस अवसर पर श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित ने शांति पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में नरेंद्र अग्रवाल, कुमुदेश शंकर शुक्ल (सभासद), चैतन्य भारती, बाबूराम कनौजिया, अजय वर्मा, संजीव मिश्रा, राम सरन वर्मा, सुभाषवादी संत रामचंद्र वर्मा, कमलेश वर्मा, मोहिनी शर्मा, रामलाल, शेर सिंह सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।































Comments