*पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन*
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2026 at 07:51 PM , 12तिकुनियां खीरी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से विनोद पैलेस तिकुनियां में मनाया गया जहां पर तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जन्मदिन के अवसर पर एक दूसरे को केक खिला कर बधाई दी और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की बात की जहां पर समाजवादी पार्टी के नेता ओमकार सिंह पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनने पर बिजली की समस्या, किसानों को आय, समय पर खाद , युवाओं को रोजगार देने का काम किया जायेगा वहीं बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा बताया गया कि अगले सात दिनों तक पर्यावरण के रुप में मनाया जाए जिसमें सभी लोग कम से कम एक पेड़ जरुर लगायें। जहां पर अनीस अहमद पूर्व अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग आने वाले चुनाव की तैयारी करें । और गुरनवाज सिंह ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव PDA के जननायक है हम सभी को एक होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए । जहां पर वसी खान उपाध्यक्ष, अहमद खान पूर्व प्रधान, कृष्णा चौहान, अनिल कुंबले, पिंटू यादव जिला उपाध्यक्ष, जाबिर खान, शाकिर खान,राहुफ खान,जमाल ख़ान, कयामुद्दीन शेख, रामकिशोर पटेल, बालगोविंद राना, शाहरुख खान, फिरोज, धर्मवीर नाग, गोपाल चौधरी, शेर सिंह, पलविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे































Comments