सदस्यों के विशेष दिवसों को भी सहेजता है पर्यावरण मित्र समूह
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2026 at 07:18 PM , 10लखीमपुर खीरी।धरा को सजाने इसे हरा-भरा बनाने का उद्देश्य लेकर चल रहा पर्यावरण मित्र समूह सम्बन्धों को भी भली भांति सहेजता और संजोता है। यही कारण है कि आज यह संगठन एक परिवार का स्वरूप लेकर सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है।यूँ तो अपनी स्थापना से ही हरियाली अभियान की सशक्त पहचान बन कर पर्यावरण मित्र समूह की कोर कमेटी ट्री गार्ड्स सहित वृक्षारोपण, इनकी देखभाल आदि का कार्य बखूबी कर रही है। इसी के साथ इस संस्था ने सम्बन्धो को सहेजने का भी कार्य किया है जिसके अंतर्गत कार्यकारिणी सदस्यों व परिवार जनों के विशेष दिवसों यथा जन्म दिवस और वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर एकत्र होकर बधाई देने और आगामी गतिविधियों पर चर्चा करने का प्रेरक सिलसिला जारी है। इन अवसरों पर उपहार स्वरूप पौधों युक्त गमले देकर भी हरियाली के प्रति निरंतर जागरूकता पर ध्यान दिया जाता है। यही नहीं सत्र के दौरान विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्रों के सम्मान संग चर्चा परिचर्चा, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के आयोजन एवं हरियाली मित्रों के सम्मान भी इस संगठन की विशेष पहचान हैं।इसी क्रम में संगठन की प्रबंध कारिणी समिति की सदस्य पूजा सिंह चौहान के जन्म दिवस पर एकत्र होकर पर्यावरण मित्र समूह ने शुभेच्छाएं देने के साथ साथ होने वाले वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह तथा आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम पर चर्चा की। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह रजि. के अध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष मयूरी नागर एवं राम मोहन गुप्त, सचिव संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रश्मि महेंद्रा, प्रबंध कारिणी सदस्य कुमकुम गुप्ता एवं पूजा सिंह चौहान सहित अभिषेक सिंह सोमू, कदंब ऋषि नागर, अर्चना गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता सम्मिलित रहे।































Comments