सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना में तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर हुआ नए छात्रों का भव्य स्वागत

लखीमपुर खीरी , 11

लखीमपुर खीरी।नवीन शैक्षणिक सत्र के पहले दिन आज सरस्वती शिशु मंदिर वाटिका, मिश्राना में छात्र-छात्राओं भैया-बहनों का बेहद आत्मीय और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस विशेष स्वागत समारोह से पूरा परिसर उमंग और नवचेतना से सराबोर दिखा।रोली-चंदन और पुष्पवर्षा से अभिनंदन:सुबह जैसे ही छात्र विद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे, प्रधानाचार्या, समस्त आचार्य बंधुओं और आचार्या बहनों ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस आत्मीय अभिनंदन से बच्चों के चेहरे खिल उठे।नया सत्र नई ऊर्जा और संकल्पों का प्रतीक प्रधानाचार्या:वंदना सभा के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र नई ऊर्जा, उत्साह और नए संकल्पों का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, संस्कार और कड़े परिश्रम को जीवन का आधार बनाकर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।वहीं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य  ज्ञानेंद्र मिश्रा ने छात्रों से समय का सदुपयोग करने, प्रतिदिन विद्यालय आने और शिक्षकों का सम्मान करते हुए एक आदर्श विद्यार्थी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top