मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई हाई-रिस्क ट्रेकियोस्टॉमी कैंसर पीड़िता को मिला जीवनदान

लखीमपुर खीरी , 11

लखीमपुर खीरी। एएसएमसी खीरी के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया। ईएनटी विभाग के प्रो. डॉ. अमित सिंह की टीम ने एडवांस्ड गले के कैंसर से जूझ रही 56 वर्षीय महिला की हाई-रिस्क ट्रेकियोस्टॉमी कर जान बचाई। 

कैंसर से मरीज का स्वरयंत्र पूरी तरह ब्लॉक था, सांसें थमने वाली थीं। TIVA तकनीक से नया वायुमार्ग बनाकर 'ट्रेकियोस्टॉमी ट्यूब' लगाई गई। 

ऑर्थो के डॉ. पुलकित, डॉ. शरद, सर्जरी के डॉ. आलोक व एनेस्थेटिक डॉ. राजीव सिंह का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने इसे जिले के स्वास्थ्य इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया। अब जटिल सर्जरी के लिए लखनऊ-दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top