नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं नगरवासियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी , 10

लखीमपुर-खीरी।नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को आयोजित समस्याओं के निस्तारण के अंतर्गत आज अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने स्वयं उपस्थित होकर नगरवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान स्ट्रीट लाइट मरम्मत, पेयजल पाइपलाइन लीकेज, नाली मरम्मत एवं सड़क मरम्मत सहित विभिन्न नागरिक समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अध्यक्ष ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया अथवा मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बजाय प्रत्येक बुधवार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे उनका प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top