लखीमपुर के राइफल शूटर प्रणव तिवारी ने जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

लखीमपुर खीरी , 41

नई दिल्ली/लखीमपुर। लखीमपुर के प्रतिभाशाली राइफल शूटर प्रणव तिवारी ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेफ वर्ग में दो स्वर्ण और सामान्य वर्ग में एक कांस्य पदक जीता। जन्म से श्रवण बाधित प्रणव ने अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल (डेफ) और 50 मीटर राइफल प्रोन (डेफ) में स्वर्ण, जबकि 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (सामान्य वर्ग) में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Comments

Back to Top