अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा प्रदेश सचिव रेहान खान की अनूठी पहल
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2026 at 06:58 PM , 8सेवा के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,दर्जनों गांवों में पहुंचकर गरीबों की मदद
महिलाओं को बांटे सूट-साड़ियां, बच्चों को बांटी मिठाई, 11 कन्याओं के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
पलिया कला खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने इस अवसर को जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने पलिया तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंचकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियां बांटीं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया।
रेहान खान ने कमलापुरी, गोविंद नगर, संपूर्णानगर, बिसेनपुरी, सुमेर नगर, ग्राम सिमरी, पलिया, पतवारा समेत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को नए सूट और साड़ियां वितरित कीं। वहीं बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनके साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां भी वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान कुन्तलों के हिसाब से मिठाई का वितरण किया गया।जनसेवा के इस अभियान के तहत रेहान खान ने 11 कन्याओं के विवाह के लिए 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और बेटियों के विवाह में सहयोग करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान रेहान खान ने दर्जनों गांवों में करीब 121 पौधों का रोपण किया। इनमें दो रुद्राक्ष के पौधे भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।रेहान खान ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की आवाज उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद करना, उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और समाजहित में कार्य करना ही सच्ची शुभकामना है।उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनका साथ देना होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीब, मजदूर और वंचित वर्गों के साथ खड़े रहने की रही है।रेहान खान ने कहा कि आने वाले समय में भी जनसेवा, गरीबों की सहायता और सामाजिक कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।इस दौरान जितेंद्र त्रिपाठी, श्याम बिहारी, श्रीकिशन मौर्या, रीता सिंह, सुमित्रा देवी, वहीद खां, पत्येंद्र सिंह कक्कू, संजय शुक्ला, काले प्रधान, जावेद अख्तर समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।































Comments