संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों ने ली शपथ! फरधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता और जागरूकता का संकल्प
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2026 at 05:57 PM , 43सीएचसी फरधान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 01 से 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान
लखीमपुर-खीरी। जिले के फरधान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्वच्छता एवं जन जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान से शुरू होकर कस्बा व अन्य मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान "स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को भगाना है" और "हाथ धोएं साबुन से, रोग मिटाएं जीवन से" जैसे जागरूकता नारे लगाए गए। लोगों को साफ-सफाई रखने के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने संचारी रोगों की रोकथाम, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और आमजन को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह अभियान संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि यह संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा उन्होंने लोगों से अपील कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव न होने दें और संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।






_page-0001.jpg)
























Comments