नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने पत्रकारों से की मुलाकात! कानून व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा
लखीमपुर खीरी Jul 01, 2026 at 05:55 PM , 43नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने मीडिया से की मुलाकात! कहा- जुर्म एवं जरायम के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई
पलियाकलां-खीरी। नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने पदभार ग्रहण के बाद सामाजिक समरसता कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस और पत्रकारों के बीच सामंजस्य बनाए रखने का अनुरोध किया। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पत्रकारों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया उन्होंने क्षेत्र में जनता के साथ बेहतर समन्वय कर सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया।
नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने कहा कि कानून प्रक्रिया के तहत हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आम जनता की समस्याओं की सुनवाई और त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता बताई।
मीडियाकर्मियों से रुबरू होते हुए स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स कारोबार, अवैध खनन, संगठित अपराध तथा संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगी।
नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के अनुसार दंड दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसका निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के कारोबार या अवैध खनन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नवागत कोतवाल ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेगी उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम जीत यादव, चौकी प्रभारी पलिया विवेक कुमार त्रिपाठी, थाने का पुलिस स्टाफ और क्षेत्रीय मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments