बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखीमपुर खीरी Jun 30, 2026 at 07:20 PM , 0धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के सिसैया ढखेरवा हाइवे पर बीते मार्च माह में डायल 112 वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत मामले में आखिरकार बीती रात पुलिस ने पुलिस वाहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
जानकारी के अनुसार वादी विमला पत्नी सतीष पाठक ग्राम पन्दहा थाना रानी की सराय जिला आजमगढ़ की तहरीर के अनुसार बीतें मार्च माह में सिसैया ढखेरवा हाइवे पर डायल 112 की स्कार्पियो U P-32-D G-5774 की टक्कर से बाइक नंबर यू पी 50 डी डी 8469 से आजमगढ़ से पीलीभीत पति के साथ बैठकर कृषि फार्म हाउस जाते वक्त हुई दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल होने के मामले में 29 जून 26 को कोतवाली पुलिस ने डायल 112 स्कार्पियो यू पी 32 डी जी 5774 के खिलाफ बी एन की धारा 184.106(1).125(ए).125(बी).281मे मुकदमा पंजीकृत कर दिया।































Comments