इंडो नेपाल बॉर्डर पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध टैक्सी और मैजिक वाहनों में मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी , 50

(सुनील शर्मा)

*लखीमपुर खीरी। इंडो-नेपाल बॉर्डर के तिकुनिया खकरौला मार्ग पर परिवहन विभाग ने अवैध व जर्जर व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है एआरटीओ शांति भूषण पांडे के निर्देश पर परिवहन विभाग के पीटिओ कौशलेंद्र कुमार ने अभी कुछ दिन पूर्व औचक निरीक्षण करते हुए चार वाहनों पर कार्रवाई की थी जिनमें एक फोर्ड एक इंडिगो और दो मैजिक वाहन शामिल बताए जा रहे हैं*

*कार्रवाई के दौरान अवैध टैक्सी व मैजिक चालकों में हड़कंप मच गया कई चालकों ने अपने वाहन गन्ने के खेतों और झाड़ियों में छिपा दिए विभाग की टीम ने एक वाहन को गन्ने के खेत से निकलवाकर भी कार्रवाई की*

*गौरतलब है कि तिकुनिया से खकरौला तक का मार्ग काफी जर्जर है आरोप है कि इस रास्ते पर बिना फिटनेस बिना बीमा और जर्जर हालत वाले वाहन ओवरलोड सवारियां लेकर दौड़ते हैं जिससे यात्रियों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद अभी भी करीब 50 ऐसे वाहन इस मार्ग पर संचालित हो रहे हैं जिनकी फिटनेस और दस्तावेज संदिग्ध हैं*

*सूत्रों के अनुसार परिवहन विभाग की टीम के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना कुछ चालकों तक पहले ही पहुंच जाती है जिससे वे अपने वाहन छिपाकर कार्रवाई से बच निकलते हैं हालांकि हाल के दिनों में लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध वाहन संचालकों में डर का माहौल देखा जा रहा है और नेपाल से आने जाने वाले यात्रियों ने भी राहत महसूस की है*

*क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि यदि परिवहन विभाग स्थानीय पुलिस और शस्त्र सीमा बल (एसएसबी)के सहयोग से अलग अलग टीमों का गठन कर संयुक्त अभियान चलाए तो अवैध व जर्जर वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है*

*अब सभी की निगाहें एआरटीओ शांति भूषण पांडे की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं यदि अभियान इसी सख्ती से जारी रहा तो लंबे समय से यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने अवैध और जर्जर वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा*।

Related Articles

Comments

Back to Top