पेपर लीक के खिलाफ 9 अगस्त को दिल्ली कूच करेगी युवा कांग्रेस लखीमपुर खीरी में बनी आंदोलन की रणनीति
लखीमपुर खीरी Jun 30, 2026 at 06:20 PM , 13लखीमपुर खीरी।केंद्र सरकार की कथित कुरीतियों, निरंतर हो रहे पेपर लीक घोटालों और बदहाल शिक्षा प्रणाली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।29 जून 26 को लखीमपुर खीरी के कांग्रेस भवन में जिला युवा कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष नवाज खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसके बाद निघासन रोड स्थित राजा लॉन में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मोंटी शुक्ला ने संगठन की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली की अनियमितताओं ने देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।मोंटी शुक्ला ने आगामी रणनीति साझा करते हुए बताया, "कांग्रेस ने पहले 'छात्रों की गूंज' अभियान चलाया, फिर 'ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर' अभियान के जरिए आवाज उठाई। अब यूथ कांग्रेस देश भर में सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रही है। आगामी 9 अगस्त तक यह देशव्यापी आंदोलन चलेगा, जिसका समापन 'दिल्ली चलो' के गगनभेदी नारे के साथ राजधानी में एक बड़े प्रदर्शन के रूप में होगा।" उन्होंने जिला स्तर पर आउटरीच प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जगाने का निर्देश दिया।
लाखों छात्रों का भविष्य अधर में: आशीष पाल
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष पाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक के कारण लाखों होनहार छात्रों का कीमती साल और मेहनत बर्बाद हो रही है। देश में परीक्षाएं पूरी तरह अनियंत्रित हो चुकी हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का सफल संचालन जावेद अली एडवोकेट ने किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने और घर-घर तक पहुंच बनाने का संकल्प लिया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक और संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मेराज अली खान, ताजदार अंसारी, शराफत अली, आयुष गुप्ता, रियाज अहमद, अकील अहमद, रवि गोस्वामी, अंजुम कद्र उस्मानी, सत्ती सरन गौतम, शायन अली, विवेक कुमार, गुलजार अहमद, आदिल रेहान खान और माया सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।































Comments