शिकायतों की बाढ़ के बाद अमीन नगर चौकी प्रभारी संजीत तिवारी हटाए गए

लखीमपुर खीरी , 7

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की बड़ी कार्रवाई,भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों में घिरे थे दरोगा

पत्रकारों और किसान नेताओं की शिकायत पर आलाधिकारियों का कड़ा रुख

गोपनीय जाँच शुरू,रिपोर्ट आने पर हो सकती है बड़ी विभागीय कार्रवाई


लखीमपुर खीरी।उच्चाधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखाकर क्षेत्र में अवैध वसूली और मनमानी करने वाले अमीन नगर चौकी मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी संजीत तिवारी पर आखिरकार गाज गिर ही गई है। लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें अमीन नगर चौकी से हटा दिया है।अवैध खनन, लकड़ी कटान और धन उगाही के लगे गंभीर आरोप लगे हुए थे, सूत्रों के मुताबिक, चौकी प्रभारी संजीत तिवारी ने अपने अल्प कार्यकाल में ही क्षेत्र में विवादित कार्यप्रणाली अपना ली थी। अमीन नगर क्षेत्र से लगातार अवैध लकड़ी कटान, अवैध खनन और पीड़ितों से न्याय के नाम पर धन उगाही करने की शिकायतें पुलिस मुख्यालय तक पहुँच रही थीं। क्षेत्र में चर्चा है कि बिना सुविधा शुल्क (रिश्वत) के वह किसी भी पीड़ित की शिकायत का निस्तारण नहीं करते थे।किसान नेता पर हमले में बरती शिथिलता, भड़के पत्रकार,हाल ही में ग्राम सभा सिसोकन के किसान नेता राजीव यादव और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी चौकी इंचार्ज की घोर लापरवाही और शिथिलता सामने आई थी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली के विरोध में क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर आवाज उठाई।आईजी जोन लखनऊ तक पहुँचा मामला,इस पूरे प्रकरण को लेकर यूपी जर्नलिस्ट्स यूनियन के महामंत्री अशोक यादव के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ जाकर आईजी जोन से मुलाकात की थी और चौकी इंचार्ज के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा सौंपा था। इसके साथ ही पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग से भी मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई की माँग की थी।गोपनीय जाँच शुरू, बढ़ सकती हैं मुश्किलें,पत्रकारों और जनसामान्य के भारी आक्रोश को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने संजीत तिवारी को अमीन नगर चौकी से हटाकर दूसरी जगह संबद्ध कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजीत तिवारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर एक गोपनीय जाँच भी बैठा दी गई है। जाँच रिपोर्ट आते ही उन पर और भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अपराधियों और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top