कागजों में स्वच्छ जमीन पर नरक ग्राम पंचायत कटिया में दावों की खुली पोल

लखीमपुर खीरी , 17

लखीमपुर खीरी।एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर गांव को ओडीएफ प्लस बनाने और चमकाने का दावा कर रही है।वहीं दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत कटिया से आई यह ग्राउंड रिपोर्ट सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा रही है।आलम यह है कि कटिया पंचायत के सभी गांव और मजरे इस समय गंदगी के अंबार से कराह रहे हैं लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।महीनों से लापता सफाईकर्मी, गलियों में कीचड़ का राज कायम है।ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पंचायत में तैनात सफाईकर्मी महीनों से लापता है। सफाईकर्मी की इस घोर लापरवाही के कारण कूड़े के पहाड़, ग्राम पंचायत कटिया के सभी मजरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं।चोक पड़ी नालियां,नालियों की सफाई न होने से वे पूरी तरह चोक हैं, जिससे गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है।जीना मुहाल,गलियों में फैले कीचड़ और उससे उठने वाली सड़ांध (बदबू) के कारण स्थानीय लोगों का अपने घरों में बैठना भी दूभर हो गया है।बीमारी का तांडव,डेंगू और मलेरिया का मंडरा रहा खतरागांव में फैले इस भयंकर जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का भयंकर प्रकोप बढ़ गया है।ग्रामीणों में डर है कि गांव में कभी भी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिन्हें हर रोज इसी बदबूदार कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।अधिकारियों की बेरुखी, शिकायतें डस्टबिन में, कागजों में खानापूर्ति,इस नरकीय स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि वे समस्या को लेकर चुप नहीं बैठे हैं।उन्होंने एडीओ पंचायत,बीडीओ और डीपीआरओ को कई बार फोन पर स्थिति की जानकारी दी।मुख्यमंत्री जनसुनवाई व आईजीआरएस जैसे शिकायत पोर्टल पर भी लिखित शिकायतें दर्ज कराईं।लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। अधिकारियों ने शिकायतों पर कोई एक्शन नहीं लिया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि सफाई के नाम पर केवल बजट ठिकाने लगाया जा रहा है और कागजों में खानापूर्ति की जा रही है।कटिया ग्राम पंचायत की यह बदहाल तस्वीर सीधे तौर पर जिले के पंचायती राज विभाग और स्वच्छ भारत मिशन के जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब सफाईकर्मी महीनों तक गायब रहता है, तो उसकी हाजिरी कौन लगा रहा है, अधिकारियों को बार-बार शिकायत के बाद भी वे कार्रवाई से क्यों कतरा रहे हैं?ग्रामीणों ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में मुस्तैदी से सफाई नहीं कराई गई और लापरवाह सफाईकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top